चर्चित किडनी काण्ड की पीड़िता सुनीता की मौत के बाद जदयू विधायक का बड़ा ऐलान, सुनीता के तीनों बच्चों का उठाएंगे खर्च
journo sam, October 22, 2024BIHAR: मुजफ्फरपुर के चर्चित किडनी काण्ड की पीड़िता सुनीता की लम्बे इलाज के दौरान SKMCH में मौत हो गई। दो साल तक किडनी के अभाव में डायलीसिस पर जिंदगी मौत से जूझती सुनीता ने आखिरकार दम तोड़ दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुनीता की डिमांड एक बार फिर से तेज हो गई। सुनीता की मौत के बाद अब उसके तीन बच्चों को लेकर लोगों ने फ़िक्र जताई। लेकिन इसी बीच सकरा के जदयू विधायक अशोक चौधरी ने सुनीता के बच्चों के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है।
बच्चों पूरा खयाल रखेंगे विधायक
सकरा विधायक अशोक चौधरी ने बताया कि जब सुनीता के साथ किडनी वाली घटना हुई थी तो उन्होने ही सबसे पहले उसे अस्पताल पहुँचाया था। इसके बाद उसका इलाज कराया। हालांकि किडनी नहीं थी तो वो सिर्फ डायलिसिस पर जिन्दा थी। लेकिन इलाज के दौरान अब सुनीता की मौत हो गई। ऐसे में सुनीता के तीनों बच्चों की देखभाल विधायक खुद करेंगे और उसकी पढ़ाई लिखाई का पूरा खर्चा उठाएंगे।
विधायक खुद किडनी के मरीज
जदयू विधायक अशोक चौधरी ने कहा कि मै खुद बिना किडनी का हूँ। डायलीसिस पर जीवित हूँ। तो सुनीता को कैसे मरने देता, मैंने उसे वादा किया था। कि उसका रेगुलर डायलिसीस करवाऊंगा। डायलीसिस की वजह से सुनीता इतने दिनों तक जी सकी। हालांकि उसके पति ने किडनी देने की पेशकश की थी। लेकिन सुनीता अपने बच्चों की खातिर पति को किडनी देने से मना कर दिया।
झोलाछाप डॉक्टरों ने निकाल दी दोनों किडनी
आपको बता दें कि 2022 में गर्भाशय के ऑपरेशन के नाम पर झोलाछाप डॉक्टर ने सुनीता की दोनों किडनी निकाल ली थी। उसके बाद से ही उसकी हालत ख़राब थी। करीब दो साल से सुनीता SKMCH में भर्ती थी। जहाँ हर दूसरे दिन उसका डायलीसिस होता था। सोमवार को सुनीता ने आखिरकार दम तोड़ दिया।